Wednesday, April 20, 2016

:कम्प्यूटर में "हिन्दी भाषा " में कैसे लिखें:
{ चित्र सहित {
            कम्प्यूटर में प्रायः लोग अंग्रेजी भाषा में लिखना पसंद करते हैं। इसके मुख्यतया दो कारण हैं, एक ओर जहाँ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लोग इसे समझते हैं वहीं दूसरी ओर यह लिखने में आसान भी है। असल समस्या तब पैदा होती है जब हम अपने मौलिक विचारों का प्रकटन करने की कोशिश करतें हैं , क्योकि सिर्फ मातृभाषा में ही हम अपनी मौलिकता कायम रख सकतें हैं। यद्यपि कम्प्यूटर में अंग्रेजी की तरह ही हिन्दी लिखना कोई बड़ी बात नहीं हैं।
            अगर आप अपने कम्प्यूटर में "Hindi Keyboard" सेट करना जानतें हैं तो फिर यह बिल्कुल आसान सा हो जाता है।  इस लेख में हम Hindi Keyboard के सेट करने और उपयोग करने के बारे में ही जानकारी लेंगें।
            विषयवस्तु पर आतें हैं
1. सर्वप्रथम कम्प्यूटर शुरू करतें हैं।
2. कम्प्यूटर के "start" को क्लिक करें। यह चित्रानुसार एक बाक्स दिखाएगा।
3.सर्च बाक्स में 'language'  टाइप करें । य़ह निम्न चित्र की तरह प्रदर्शित होगा।

4. अब "region and language"विकल्प पर क्लिक करें। य़ह आपको के एक नये बाक्स में ले जाएगा।

5. "keyboard and language" के अंदर दिए गये "change keyboard" विकल्प को चुनें ।

6. "General section" सेक्शन में उपस्थित "add" को चुनें।
7. भाषा की सूची में हिन्दी खोजें और उस पर क्लिक करें।

8. list में  keyboard तथा उसके अंदर उपस्थित "devnagri"और " Hindi tradition"  में क्लिक करें।
9. और के सारे बटन क्लिक करें और बाहर आँए।

            बधाई हो अब आप हिन्दी भाषा में टाइपिंग के लिए तैयार हैं।...
नोट - किसी भी समय लिखने की भाषा , आपस में बदलनें के लिए alt+shift.  एक साथ दबाएँ।


आपके महत्वपूर्ण समय के लिए शुक्रिया.. किसी भी प्रकार की सहायता के लिए टिप्पणी करें ..

No comments:

Post a Comment